फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पहले लिफ्ट खराब हुई, अब पानी की किल्लत ने लोगों को किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-137 स्थित सुपरटेक ईकोसिटी में लिफ्ट खराब होने के बाद अब पानी की किल्लत हो गई। एओए उपाध्यक्ष ओम दत्त शर्मा ने बताया कि जिम्मेदार रख रखाव कंपनी को 25 मार्च तक व्यवस्था संभालनी है। बावजूद इसके समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ईकोसिटी के बी टॉवर और एलएम टॉवर 19 और 20 तल के टॉवर हैं। इनमें सबसे ज्यादा पानी की दिक्कत आ रही है। उनका कहना है कि पानी की पाइपलाइन लीक होने के कारण यह समस्या इतनी बढ़ी है। इनमें 14वें तल तक तो पानी चढ़ रहा है, लेकिन प्रेशर कम होने के कारण इसके ऊपर नहीं जा पा रहा है। ऐसे में कई परिवार परेशानी में हैं। उनका कहना है कि जब एओए ने इस समस्या को दूर करने का प्रयास किया तो जिम्मेदार रख रखाव कंपनी ने उन्हें काम नहीं करने दिया।
विज्ञापन

ऋषभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें