ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में एक कंपनी के कर्मचारी को मिनी बस ने टक्कर मार दी। गामा-2 निवासी पुष्कर शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई सुभाष शर्मा कासना स्थित साइट-5 स्थित ईजी केम कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत हैं। 25 फरवरी की शाम सुभाष शर्मा कंपनी परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक मिनी बस के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद उन्हें तुरंत ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो