फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पहले किया बापू को नमन, फिर पहुंचे सीबीआई दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसोदिया बोले- झूठे आरोप में जेल जाने की परवाह नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आबकारी नीति मामले में सीबीआई की पूछताछ से पहले राजघाट पहुंचे। यहां पर उन्होंने आप सांसद संजय सिंह व अन्य के साथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और काफी देर तक प्रार्थना की। इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि झूठे आरोप में जेल जाना पड़े तो परवाह नहीं है। उन्हें सीबीआई ने पिछले रविवार को ही पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन बजट संबंधी कामकाज का हवाला देते हुए पेश होने के लिए समय मांगा था। इस कारण सीबीआई ने उन्हें 26 फरवरी को उपस्थित होने के लिए कहा था। राजघाट पर सिसोदिया के आने से पहले बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुट गए थे।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की जनता, स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम भावुक संबोधन दिया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि दिल्ली वाले मेरा परिवार है, अगर वह जेल गए तो उनकी पत्नी घर पर अकेली रहेगी, उनका ख्याल रखना। उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए और उनकी पत्नी ने हमेशा उनका साथ दिया। वहीं, उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके मनीष चाचा अगर जेल चले गए तो यह मत समझना की छुट्टी हो गई है। छुट्टी नहीं होने वाली है। जिस दिन मुझे पता चला कि मेरे बच्चों ने पढ़ाई में लापरवाही शुरू कर दी है, उस दिन वह खाना नहीं खाएगे।
विज्ञापन

हो सकता है मुझे जेल जान पड़े, आप देश सेवा में लगे रहे
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना मित्र, भाई और राजनीतिक गुरु बताते हुए सिसोदिया ने कहा कि उन्हें उन पर बहुत नाज है। हो सकता है कि मुझे जेल में रहना पड़े, लेकिन आप देश की सेवा में लगे रहे। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी या देश के दूसरे नेताओं से डर नहीं लगता, उनको सिर्फ अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। आम आदमी पार्टी ही भाजपा का काल बनेगी और उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाकर देश को नंबर-एक बनाने का काम करेगी।
दिल्ली की जनता मेरा परिवार
सरफरोशी की तमन्ना आज हमारे दिल में है..., और इंकलाब जिंदाबाद नारे के साथ सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता उनका परिवार है। वह अपने परिवार से कुछ बातें साझा करना चाहते है कि आज ये लोग उनको झूठे आरोपों में जेल भेज रहे है, जबकि उन्होंने अपने जीवन में बड़ी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है। इस ईमानदारी और मेहनत की बदौलत दिल्ली की जनता ने उनको प्यार व सम्मान देकर यहां तक पहुंचाया है।
विज्ञापन

-

हम शहीद भगत सिंह के अनुयायी है: सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने सीबीआई कार्यालय के लिए निकलने से पहले ट्वीट कर कहा कि आज फिर सीबीआई जा रहा हूं। सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चों का प्यार और करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद मेरे साथ है। कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं है। हम भगत सिंह के अनुयायी हैं। देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे। ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें