फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाई-फाई डिवाइस नहीं लगवाई तो होटल के बाहर की फायरिंग, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। वाई-फाई डिवाइस नहीं लगवाने पर सेक्टर-44 स्थित होटल के बाहर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। 20 अगस्त को हुई इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी शिवा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम के रहने वाले अनुराग गौर ने पुलिस से शिकायत की है कि वह सेक्टर-44 में कल्चर होटल एचवन के नाम से होटल चलाते हैं। 20 अगस्त की रात पौने 12 बजे होटल पर प्रबंधक सुमित बैठा हुआ था। इसी बीच होटल पर शिवा चौधरी समेत दो युवक पहुंचे। शिवा ने खुद को वाई-फाई लगाने का काम करने वाला बताते हुए होटल में अपना सेटअप लगवाने को कहा।
प्रबंधक ने कहा कि होटल में पहले से ही वाई-फाई उपलब्ध है। इससे शिवा व उसके साथी नाराज हो गए और प्रबंधक समेत स्टाफ से अभद्रता करने लगे और होटल के बाहर फायरिंग कर दी। मामले में होटल संचालक की तहरीर पर शिवा समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें