फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। हरौला बरात घर में आए एक प्रॉपर्टी डीलर पर शुक्रवार रात दो स्कॉर्पियो में सवार एक दर्जन बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। गोलियां चलते ही वहां भगदड़ मच गई। प्रॉपर्टी डीलर को मरा समझकर बदमाश स्कॉर्पियो में बैठकर फरार हो गए। घटना रात 9 बजे की है। प्रॉपर्टी डीलर को तीन गोलियां लगी हैं। घायल का सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक न्यू अशोक नगर दिल्ली निवासी रामकुमार गिरी (40) पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। वे शुक्रवार रात अपनी स्कॉर्पियो से हरौला बरातघर में एक शादी में पहुंचे थे। कन्यादान कर जब बरातघर के गेट पर पहुंचे तो दो स्कॉर्पियो उनके पास आकर रुकीं। वाहन से उतरे करीब एक दर्जन बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। रामकुमार को दो गोलियां पैर में और एक हाथ में लगी। गोलियां लगते ही वह जमीन पर गिर गए। एसीपी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि प्रॉपर्टी विवाद में रामकुमार को गोली मारी गई है। परिजनों ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें