ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को यूपी रेरा अध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता में बिल्डर प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें एनसीआर के 40 बिल्डर शामिल रहे। बैठक में प्रतिनिधियों ने सेक्टर को सुधारने के सुझाव भी दिए। रेरा ने फ्लैट खरीदारों को पजेशन दिलाने के लिए हर विकल्पों पर चर्चा की। कुमार ने बिल्डरों से कहा कि रेरा के आदेश का पालन करें। खरीदारों को तय समय सीमा पर पजेशन जरूर दें। बिल्डरों ने कहा कि एस्टेट सेक्टर में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रियल एस्टेट सेक्टर में सरकार से रियायत दी जाएं और सुविधाएं बढ़ाई जाएं। रेरा अध्यक्ष ने बिल्डरों की सभी मांगों पर गौर किया। मौके पर रेरा सदस्य बलविंदर कुमार और सचिव अबरार अहमद उपस्थित रहे। वहीं प्रतीक बुल्ड टेक प्राइवेट लिमिटेड, सिविटेक हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, एटीएस लिमिटेड, एल्डिको इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, गुलशन होम्ज प्राइवेट लिमिटेड, गौड़ ग्रुप समेत अन्य प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।