फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइड नहीं देने पर चालक पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। दस्तमपुर से मिलक करीमाबाद रोड के निकट गुजर रहे हाइवा से साइड नहीं मिलने पर कार सवारों ने चालक पर फायरिंग कर दी। हमले के बाद चालक ने जेवर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों निगम, ग्राम-थोरा जेवर और मनीष, ग्राम-बादशाहपुर पचगई, बुलंदशहर को खुर्जा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और अवैध तमंचा बरामद हुए हैं। 21 अप्रैल की रात सोलर कंपनी के पास हाइवा ट्रक और एक कार आमने-सामने आ गए थे, जिसके बाद विवाद हो गया था। जांच में सामने आया है कि आरोपी मनीष का आपराधिक इतिहास भी रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन












तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की। साथ ही आरोपी मनीष के पास से .315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और दो खोखे भी बरामद किए हैं।

पुलिस उसके खिलाफ चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामलों में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-

संदीप वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें