फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की कहासुनी में दो पक्षों में फायरिंग, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। खंड के गांव मेवली में सोमवार को बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इसमें गोली लगने से 25 वर्षीय युवक साबिर हुसैन पुत्र मजीद की मौत हो गई। 12-13 लोग घायल भी हैं। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़े को शांत कराया। पुलिस ने मृतक पक्ष की शिकायत पर 11 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार को बारिश के बाद गांव मेवली में मजीद पुत्र हंसा पक्ष के बच्चे एक गली में बैठे थे। तभी अय्यूब पुत्र अब्दुल पक्ष के कई युवाओं ने उन्हें अंधेरे में टॉर्च जलाकर देखा तो इसी बात को लेकर उनके बीच मामूली विवाद हो गया। इसके बाद सोमवार को इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच लड़ाई शुरू हुई। इसके बाद फायरिंग भी होने लगी। इसमें साबिर हुसैन की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। साबिर हुसैन मेडिकल कॉलेज में नौकरी करता था। कुछ दिनों पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। इसके अलावा मजीद पक्ष के ही इमरान पुत्र रज्जाक, अख्तर व रज्जाक पुत्र हंसा, अरमान पुत्र इमरान भी गोली लगने से घायल हो गए। इनके सहित 12-13 लोग घायल है। दूसरे पक्ष के अय्यूब के बेटे इस्माइल के भी पैर में गोली लगी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में आकेड़ा चौकी प्रभारी बलबीर ने बताया कि मृतक पक्ष की शिकायत पर अय्यूब पक्ष के नामजद 11 लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें