फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा : दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान गोली चली, राहगीर की मौत

Mon, 10 May 2021 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले राहुल व दूसरे पक्ष के सुबोध, कपिल और कुशल पाल के बीच गाड़ी खरीदने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान सुबोध ने देसी तमंचे से राहुल पर गोली चला दी। 
 
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के एक गांव में सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान गोलीबारी में एक राहगीर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। 
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले राहुल व नरौली गांव के दूसरे पक्ष के सुबोध, कपिल और कुशल पाल के बीच गाड़ी खरीदने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान सुबोध ने देसी तमंचे से राहुल पर गोली चला दी। 

घटना में राहुल बच गया लेकिन गोली वहां से गुजर रहे राहगीर प्रवेश को लग गई। उन्होंने बताया कि घायल को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इस संबंध में थाना रबूपुरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। सुबोध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। सुबोध के पास से पुलिस ने देसी तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें