फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंचायत में फायरिंग-चाकूबाजी, आढ़ती को लगी गोली, चाकू लगने से बेटे समेत चार घायल

Fri, 10 Oct 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
हमले के बाद खून से सना दुकान का गद्दा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। मतलौडा अनाज मंडी में चल रही पंचायत में दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद समझौते के लिए वीरवार दोपहर बाद करीब तीन बजे एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया। हमलावर ने पिस्तौल से पांच राउंड फायर किए और उसके साथियों ने चाकुओं से हमला किया। जिसमें कंधे में गोली लगने से आढ़ती भीम सिंह घायल हो गए। बचाव में आए उनके बेटे शुभम और तीन अन्य युवक भी चाकू लगने से घायल हुए। घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग घायल हुए हैं। फायरिंग के बाद अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही डीएसपी, थाना पुलिस, सीआईए और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल आढ़ती के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है।
घायल आढ़ती भीम के भतीजे नितिन ने बताया कि मंगलवार को बाबा जितेंद्र नाथ वासी मतलौडा व कवि गांव निवासी जीता के बीच कहासुनी हो गई थी। आढ़ती के बेटे शुभम ने दोनों पक्षों के बीच राजीनामा करवाने के लिए बुलाया था। दोनों पक्ष अपने अपने साथियों के साथ अनाज मंडी में शुभम के पिता भीम की दुकान नंबर 35 पर पहुंच गए। दुकान के ऊपर बने कमरे में दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत चल ही रही थी। इसी बीच तनातनी हो गई। जिसके बाद बाबा जितेंद्र नाथ पिस्तौल निकाली और दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। गोली बीच बचाव कर रहे आढ़ती भीम सिंह के कंधे में जा लगी। इसी बीच दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। जितेंद्र बाबा के साथ आए साथियों ने चाकुओं से हमला कर दिया। बीच बचाव में आए शुभम, अजीत सिंह, विक्की, साहिल चाकू लगने से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर हवा में फायर करते हुए वहां से भाग गए।
विज्ञापन

आढ़ती को गोली लगने से पूरी मंडी में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर पुलिस ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। डीएसपी आत्माराम मतलौडा थाना पुलिस, एफएसएल टीम और सीआईए-1 टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली।
फॉर्च्यूनर कार छोड़कर भाग गए हमलावर

हमले के बाद भीड़ ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद आरोपी हवा में तीन राउंड फायर कर मौके से भाग गए। इस दौरान जितेंद्र नाथ अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी भी मौके पर ही छोड़ गए। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं भीड़ ने एक आरोपी को भी पकड़ लिया। जिसे पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
जमीन की खरीदारी का भी चल रहा मामला
बताया जा रहा है कि आढ़ती भीम और जितेंद्र नाथ के बीच जमीन की खरीदारी का भी मामला चल रहा है। जिस कारण दोनों का एक दूसरे के पास आना जाना था। यही कारण था कि आढ़ती के बेटे ने दोनों पक्षों को अपनी दुकान पर बुला लिया था। पुलिस इस बिंदू पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

दो पक्षों में कहासुनी के बाद चल रही पंचायत में एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें आढ़ती के कंधे में गोली लगी है। चाकूबाजी में भी कुछ युवक घायल हुए। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मामले की जांच सीआईए-1 की टीम को सौंपी गई है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
-आत्माराम, डीएसपी, पानीपत।

हमले के बाद खून से सना दुकान का गद्दा। संवाद

हमले के बाद खून से सना दुकान का गद्दा। संवाद

हमले के बाद खून से सना दुकान का गद्दा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें