जीत के लिए जद्दोजहद। बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोग
बिजनौर। नेहरू स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को छात्र खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सीनियर बालक वर्ग लंबी कूद में आरजेपी के प्रियांशु, बालिका वर्ग ऊंची कूद में आरजेपी के प्रियांशु, 400 मीटर हाइडल रेस में आरजेपी के छात्र प्रशांत वर्मा ने प्रथम स्थान पाया।
इसके अलावा सीनियर बालिका वर्ग लंबी कूद, तिगड़ी कूद में एनआईसी नांगलजट की छात्रा श्रुति ने प्रथम स्थान पाया। जूनियर वर्ग तिगड़ी कूद में आरजेपी के छात्र शक्ति सिंह, लंबी कूद बालक वर्ग में सेंट पॉल से फिलिमन मुर्रम, लंबी कूद बालिका वर्ग में गांधी इंटर कॉलेज मनकुआ से निशु रानी ने प्रथम स्थान पाया। ऊंची कूद सब जूनियर बालिका वर्ग में गांधी इंटर कॉलेज मनकुआ की छात्रा तनिषा ने प्रथम स्थान पाया। बाद में जिला विद्यालय निरीक्षक जय करन यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया।
संयोजक एवं प्रधानाचार्य आरजेपी कैप्टन बिशनलाल, संयोजिका केपीएस प्रधानाचार्य संगीता गुप्ता, जिला क्रीड़ा सचिव प्रभात कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. निशांत यादव एवं सुभाष चंद्र, राकेश कुमार शर्मा, अंशु माहेश्वरी, गयूर आसिफ, सुधांशु वत्स, चंद्रहास सिंह, खुशी रानी, गीता देवी, एकता, दीपा, सोनिका शर्मा आदि रहे।
जीत के लिए जद्दोजहद। बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोग