फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौड़ सिटी के बेसमेंट में लगी आग, दहशत में रहे 100 से अधिक परिवार

विज्ञापन
आग लगने के बाद बाहर निकले लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी सोसाइटी के 32 मंजिला सातवें एवेन्यू में शुक्रवार रात बेसमेंट में पड़े कचरे में अचानक आग लग गई। इसके बाद एहतियातन लिफ्ट बंद कर दी गई और लोग सीढ़ियों से उतरने को विवश हुए। ऐसे में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। आग बुझाने के उपकरणों ने भी पूरी तरह से काम नहीं किया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों की मदद से आग बुझाई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोसाइटी निवासी शालिनी और अंशु अग्रवाल ने बताया कि रात 8 बजे बेसमेंट में आग लगने से सब जगह धुआं फैल गया। लोगों को बड़ी आगजनी की आशंका हुई। इससे दहशत फैल गई। लिफ्ट बंद होने के कारण 100 से अधिक परिवारों को सीढ़ियों के रास्ते नीचे आना पड़ा। निवासियों का आरोप है कि आग बुझाने के उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
2 घंटे से अधिक रहा सोसाइटी में धुआं
निवासियों का कहना है कि आग बुझाने में देरी होने से सोसाइटी में दो घंटे से अधिक समय तक धुआं फैला रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, निवासियों ने सवाल खड़ा किया कि आखिर कचरे में आग कैसे लगी। हालांकि, कुछ लोगों ने अलाव से आग की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें