आग फ्लैट के अंदर से उठते धुएं के साथ दिखाई दी, जिससे आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। मेंटेनेंस विभाग के कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब आधे घंटे में आग को आसपास के फ्लैटों में फैलने से रोक लिया।
गौतमबुद्ध नगर के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित हवेलिया वालेंसिया होम्स सोसाइटी में सोमवार दोपहर एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। निवासियों के मुताबिक पांचवें तल पर स्थित फ्लैट में दोपहर करीब तीन बजे वाशिंग मशीन के पास शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई।
आग फ्लैट के अंदर से उठते धुएं के साथ दिखाई दी, जिससे आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। मेंटेनेंस विभाग के कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब आधे घंटे में आग को आसपास के फ्लैटों में फैलने से रोक लिया। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फ्लैट में भारी नुकसान हुआ है। एफएसओ अजय कुमार का कहना है कि सूचना पर दमकल विभाग की टीम को रवाना किया गया था। लेकिन दमकल की टीम के पहुंचने से पहले ही मेंटनेंस विभाग की टीम ने सोसाइटी में लगे उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।