फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जूस के लिए पेपर स्ट्रॉ बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- इकोटेक-3 के सी-124 उद्योग में देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग
- आग में जनहानि नहीं, फायर विभाग ने आठ घंटे में आग पर पाया काबू
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित कोल्डडि्रक या जूस पीने के लिए पेपर स्ट्रॉ बनाने वाली फैक्टरी में लगी मशीन में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही थाना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तत्काल आसपास की बिल्डिंग को खाली कराया ताकि आग दूसरी फैक्टरी तक न पहुंचे। करीब 15 फायर टेंडरों की मदद से आठ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

सी-124 इंडस्ट्रियल एरिया (कैंट-2) में तीन मंजिला स्ट्रामैन पेपर स्ट्राॅ के नाम से फैक्टरी है। कंपनी पेपर से स्ट्रॉ बनाने का काम करती है। रात करीब 2ः50 बजे अचानक फैक्टरी में काम के दौरान प्रथम तल पर एक स्ट्रा बनाने वाली मशीन में ब्लॉस्ट के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे वहां मौजूद छह कर्मियों ने तुरंत ही भागकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना पुलिस के फायर ब्रिगेड को दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौतमबुद्धनगर प्रदीप कुमार ने बताया कि आग की सूचना रात करीब 3 बजे प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही दो गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं थी। लेकिन जब टीम पहुंची तो देखा कि आग काफी फैल चुकी थी। इसके बाद आसपास की सभी फायर यूनिटों को अलर्ट कर अतिरिक्त गाड़ियां भेजी गईं। लगभग आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग मशीन फटने के बाद लगी है। फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिस फैक्टरी में आग लगी है कि उसे नियम के मुताबिक फायर एनओसी की आवश्यकता नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें