फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वर्कशॉप और इलेक्ट्राॅनिक की दुकान में लगी आग

Wed, 22 Oct 2025 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
अफजलगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। दीपावली पर सोमवार की रात आतिशबाजी से निकली चिंगारी से वर्कशॉप में आग लग गई। आग लगने से डेटिंग और पेटिंग के लिए आए कई वाहन जल गए। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बिजनौर में शक्ति चौराहे के पास नजीबाबाद मार्ग पर मोहल्ला जुलाहान निवासी जहीरुद्दीन की वर्कशॉप है। सोमवार की रात में करीब 12 बजे एक पटाखा अचानक वर्कशॉप में आ गिरा और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने सूचना पर एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, सीओ गौतम राय और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

वर्कशॉप स्वामी जहीरुद्दीन ने बताया कि आग में उनकी एक ऑल्टो कार, एक सेंट्रो कार, एक मैजिक/छोटा हाथी और वर्कशॉप में रखा अन्य कीमती सामान जलकर खराब हो गया। करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें