नोएडा सेक्टर 107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में बने टीनशेड में शनिवार करीब 12 बजे आग लग गई। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग को बुझा रही हैं।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सोसायटी के बाहरी हिस्से में बने टीनशेड में आग लगने की सूचना है। टीम दो गाड़ियों से आग को बुझाने में जुटी है।