फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए से ठगी: जमीन बचने के नाम पर हड़पे लाखों रुपये, पुलिस ने दर्ज किया केस; जानें पूरा मामला

Sat, 11 Oct 2025 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जमीन बेचने के नाम पर सीए से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में जमीन बेचने के नाम पर 5 युवकों ने मिलकर सीए से लाखों रुपये की ठगी कर ली। बाद में पता चला कि जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर है। जानकारी पर सीए ने थाना हरीपर्वत में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस केस दर्जकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


कमला नगर थाना क्षेत्र के न्यू राधा नगर निवासी सीए आलोक अग्रवाल ने केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि संजय प्लेस में उनका कार्यालय है। 18 अगस्त को दोपहर 3 बजे जिला-गौतमबुद्ध नगर के गांव मकौड़ा, दादरी निवासी अनुराग गुप्ता, विकास, मि गुप्ता, कमल अग्रवाल और कविंद्र उनके पास आए थे। उन्होंने जमीन खरीदने के लिए कहा। सहमत होने पर आरोपियों ने 30 अगस्त को गांव चूहड़पुर खादर नोएडा ले जाकर जमीन दिखाई। जमीन पसंद आने पर उन्होंने 2 लाख रुपये एडवांस दे दिए। आरोपियों ने टोकन रसीद भी दी।

4 सितंबर को उन्हें नोयडा बुला लिया। वहां 24 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। जमीन का इकरारनामा हस्ताक्षर कराकर अपने पास रख लिया। बाद में 21.50 लाख रुपये नकद और ले लिए। आश्वासन दिया कि 30 दिनों में जमीन का बैनामा उनके हक में कर देंगे। समय पूरा होने पर बैनामा कराने के लिए आरोपियों से संपर्क किया तो टालमटोल करते रहे। शक होने पर उन्हाेंने जमीन के बारे में पता किया। तब पता चला कि जमीन तो किसी अन्य व्यक्ति के नाम है। तब उन्होंने खाते में ट्रांसफर की रकम को होल्ड कराने के लिए साइबर थाने में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें