फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Fire: सेक्टर 138 में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 30 झुग्गियां जलकर हुईं राख; दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Fri, 24 Feb 2023 09:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देर रात करीब 2:40 बजे नोएडा सेक्टर 138 में झुग्गियों में आग लग गई। दमकलकर्मियों की 10 गाड़ियों ने मौक पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Noida Fire - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर 138 में देर रात झुग्गियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब 30 झुग्गियां जल चुकी हैं। आग के कारणों का पता किया जा रहा है। इसमें कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के अंतर्गत देर रात 2:40 बजे इलाहबास गांव सेक्टर 138 स्थित झुग्गी झोपड़ी में आग लगने की की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुऐ फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर रवाना हुई और 10 गाड़ियों की मदद से आग बुझा दी गई है, करीब 30 झुग्गी जल गई, कोई जन हानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें