ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन स्थित ई-164 मकान में एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद और दमकल कर्मियों की मशक्कत से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन के ई 164 मकान में एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। निवासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
आसपास के लोग भी आग बुझाने में जुट गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सेक्टर के महासचिव हरेंद्र भाटी ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने फायर अधिकारियों को फोन किया था। कुछ ही देर में फायर अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद और फायर ब्रिगेड की तत्काल सहायता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।