फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसी का आउटडोर फटने से लगी आग, मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्श बाजार के भोलानाथ नगर की घटना, पति और बेटे सहित परिवार के चार सदस्य घायल,
विज्ञापन

शव अलग-अलग बाथरूम में मिले, धुएं से बचने के लिए बाथरूम में घुसने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फर्श बाजार के भोलानाथ नगर में शुक्रवार सुबह पांच मंजिला इमारत के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। हादसे में मां-बेटे की झुलसने से मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए। दमकल की छह गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। मृतकों की शिनाख्त शिल्पी गुप्ता व प्रणव (16) के रूप में हुई है। प्रणव 10वीं का छात्र था। पति मनीष गुप्ता, ससुर कैलाश गुप्ता (72), सास भगवती गुप्ता (70) व बेटे पार्थ (19) को डाॅ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद एसी का आउटडोर फटने से आग लगने की आशंका जताई है।
पुलिस के अनुसार, भागीरथ पैलेस में बिजली के उपकरण की दुकान चलाने वाले मनीष भोलानाथ नगर की गली नंबर-11 में 100 गज में बने पांच मंजिला फ्लैट की तीसरी मंजिल पर रहते हैं। पहली मंजिल पर भाई परिवार के साथ रहते हैं। हादसे के समय इमारत में करीब 25 लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 5:15 बजे तीसरी मंजिल पर बालकनी के एक एसी में अचानक से धमाका हुआ और फ्लैट में आग लग गई। धुएं का गुबार फ्लैटों में घुसने के बाद दम घुटने से अफरातफरी मच गई। पहली व दूसरी मंजिल पर रहने वाले लोग सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित बाहर आ गए। मनीष व पार्थ दोनों बुजुर्गों को धीरे-धीरे सीढ़ियों से लेकर नीचे लेकर उतर गए। इस दौरान फ्लैट में धुआं भरने से शिल्पी और प्रणव बाहर नहीं निकल पाए। दोनों के शव अलग-अलग बाथरूम में मिले। पुलिस ने धुएं से बचने के लिए बाथरूम में घुसने की आशंका जताई है। चौथी व 5वीं मंजिल के कई लोगों ने पड़ोसी की छत पर जाकर जान बचाई। दमकल कमियों ने चौथी मंजिल पर फंसे एक युवक और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शुरुआती जांच में पता चला है कि एसी पर ओवरलोड होने से आग लगी है। एफएसएल की टीम साक्ष्य हासिल कर जांच कर रही है। - प्रशांत गौतम, जिला पुलिस उपायुक्त शाहदरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें