फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कॉस्मेटिक की खोखा नुमा दुकानों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉस्मेटिक की खोखा नुमा दुकानों में लगी आग
विज्ञापन

कोई जनहानि नहीं, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव कुलेसरा में सोमवार देर रात पुस्ता रोड स्थित सरकारी स्कूल के पास कॉस्मेटिक की खोखा नुमा दुकानों में आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

दमकल की टीम ने करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:54 पर सूचना मिली। स्थानीय पुलिस ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग किशन सिंह और राजन निवासी गांव कुलेसरा की दुकानों में लगी थी। दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें