फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रैली में शामिल होने आए लोगों को घूमने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई दिल्ली। रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली में शामिल होने के बाद दिल्ली घूमने निकले लोगों को पुलिस ने मंगलवार को कनॉट प्लेस के पास रोक लिया। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

जसपाल ने बताया कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के शक्ति प्रदर्शन में शामिल कुछ लोग समूह बनाकर कनॉट प्लेस की ओर घूमने जा रहे थे। इनके हाथों में पार्टी के झंडे व बैनर थे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया और आपत्ति जताने के साथ उनसे झंडे व बैनर छीन लिए। पुलिस का कहना था कि बड़ी संख्या में लोगों के अचानक कनॉट प्लेस पहुंचने से ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। काफी देर तक बातचीत के बाद कुछ लोगों को वापस रामलीला मैदान की ओर भेज दिया गया, जबकि अन्य को निर्धारित मार्ग से जाने की अनुमति दी गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें