फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग, लाखों रुपये का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी की मार्केट में आग से मची अफरा-तफरी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी स्थित मार्केट में शनिवार सुबह इलेक्ट्रॉनिक्स की एक दुकान में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह जल गया।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 7ः40 बजे सोसाइटी की मार्केट की दुकान से उठती ऊंची-ऊंची लपटें और घना काला धुआं दूर से ही दिखाई देने लगा था जिससे आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। आग लगते ही लोग अपनी-अपनी दुकानों और घरों से बाहर निकल आए और तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत ही आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया और आग आसपास की अन्य दुकानों व रिहायशी हिस्सों तक फैलने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईकोटेक-3 फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि दमकल टीम ने तत्परता दिखाते हुए करीब 45 मिनट में पूरी तरह से आग को नियंत्रित कर लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें