फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रुई की फैक्टरी में लगी आग, सामान और मशीन जली

Thu, 16 Oct 2025 12:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग से उठती लपटे। सोशल मीडिया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। निंबरी गांव के पास रुई की फैक्टरी में मंगलवार आधी रात को आग लग गई। आग की लपटों ने पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया जिससे मशीनें, तैयार माल और कच्चा माल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सेक्टर-24 हुड्डा निवासी कार्तिक गुप्ता ने बताया कि उनकी निंबरी गांव में गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी में रुई बनाई जाती है। मंगलवार रात को फैक्टरी बंद थी। देर रात को करीब 12 बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आस-पास के लोगों ने उन्हें फैक्टरी में आग लगने की सूचना दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग की टीम को भी इसकी सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग की चपेट में आकर फैक्टरी का कच्चा और तैयार माल व मशीनें जलकर खाक हो गई थी। जिला अग्निशमन अधिकारी गुलमेर सिंह ने बताया आग पर काबू कर लिया गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें