बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव की घटना, एक अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
नंबर गेम-01 घंटा में पाया गया काबू
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के पुराने हैबतपुर गांव के तीन मंजिला मकान में बुधवार सुबह आग लग गई। आग लगने के बाद मकान में धुआं भर गया। इससे दूसरी मंजिल पर सो रहे बिहार के नवादा निवासी दो भाई गुड्डू और मोनू फंस गए। सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने कमरे की दीवार तोड़कर दोनों भाइयों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें से एक की तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि आग भूतल पर लगी थी। वहां पर प्लास्टिक के बर्तन और अन्य सामान रखा हुआ था। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर टीम ने दोनों भाइयों को सुरक्षित बचाया। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि 5 गाड़ियों से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।