फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में हादसा: एक्जॉटिका ड्रीम वैली सोसायटी की 13वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग, टला बड़ा हादसा; VIDEO

Tue, 09 Jun 2026 06:49 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। 
विज्ञापन
13वीं मंजिल पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट स्थित एक्जॉटिका ड्रीम वैली सोसायटी में मंगलवार को 13वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। हालांकि स्थानीय लोगों और सोसायटी प्रबंधन की सतर्कता के चलते आग पर दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही काबू पा लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि घटना की सूचना सुबह 11 बजे फायर स्टेशन को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही गौड़ सिटी फायर यूनिट को 11:01 बजे घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकल वाहन करीब 11:10 बजे सोसायटी पहुंचा। इस दौरान फायर स्टेशन ईकोटेक-3 की यूनिट भी सहायता के लिए रवाना हुई थी, लेकिन आग पूरी तरह बुझ जाने की जानकारी मिलने पर उसे रास्ते से ही वापस कर दिया गया। 

आग 13वीं मंजिल पर लगी थी। प्रारंभिक स्तर पर सोसायटी के सुरक्षा कर्मियों और निवासियों ने आग बुझाने के उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। इसके बाद पहुंची दमकल टीम ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा संबंधी आवश्यक जांच की। 
विज्ञापन

घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना के बाद सोसायटी निवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें