रहीमनगर में स्थित टुंडे कबाबी की दुकान में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।
लखनऊ। महानगर के रहीमनगर में स्थित टुंडे कबाबी की दुकान में शनिवार दोपहर 3:45 बजे आग लग गई। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत ने बताया कि दमकल को शाम चार बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दुकान के बाहर जनरेटर रखा था, जिसमें आग लगी थी। कुछ ही देर में लपटों ने दुकान पर प्रचार के लिए लगे फ्लेक्सी को चपेट में ले लिया। समय रहते उनकी टीम ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।