फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्र पर हुए हमले के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवकों ने पत्थरों और डंडो से पीटकर छात्र को किया था घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। गलगोटिया विश्वविद्यालय के एक छात्र पर कुछ युवकों द्वारा पत्थरों और डंडों से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। घटनाक्रम बीती 20 मार्च का है। पीड़ित का ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित बिहार के गया निवासी विपुल वैभव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 मार्च को वह विश्वविद्यालय से पढ़ाई करके दनकौर कस्बे में अपने कमरे पर जा रहा था। कस्बे में स्थित गोशाला के पास पहले से घात लगाए बैठे रवि राजभर, मोहित त्यागी, प्रियांशु यादव और अभय सिंह ने अचानक उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने डंडों और पत्थरों से मारपीट की, जिससे पैर में गंभीर चोटें आईं। पत्थर लगने से दो दांत भी टूट गए। आरोप है कि एक हमलावर ने दांतों से उसकी नाक भी काट ली। घायल अवस्था में मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित विपुल वैभव का कहना है कि आरोपी पिछले करीब तीन महीनों से उसे परेशान कर रहे थे। सभी आरोपी उसी विश्वविद्यालय के छात्र बताए जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें