फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महावीर जयंती पर पुस्तक मेले का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दुजाना गांव में महावीर जयंती के पावन उपलक्ष्य पर पुस्तक एक्सचेंज मेला का आयोजन किया गया। मेले में अभिभावकों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ पुस्तकों का आदान-प्रदान किया। लगभग 400 अभिभावकों ने इस मेले का लाभ उठाया। संस्था के संस्थापक डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों पर बढ़ते शैक्षिक खर्च का बोझ कम करना है। इस पहल से न केवल जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक राहत मिली बल्कि बच्चों में सहयोग करने की भावना भी विकसित हुई। इस अवसर पर मास्टर ब्रह्म सिंह, सतीश कुमार, हिमांशी, पिंकी, सुरभि, कपिल प्रधान, अरुण प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें