ग्रेटर नोएडा। कोर्ट के आदेश पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने किसान पर हमले मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। बिसरख के किसान ने भू-माफिया पर जमीन पर अवैध कब्जा और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है।
सोहखा जाहिदाबाद निवासी संजय शर्मा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर बताया कि उन्हीं के गांव का सोनू यादव उर्फ सोनू पहलवान 12 नवंबर, 2025 को उनके खेत पर पहुंचा और कब्जा करने की बात कही। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की। पुलिस चौकी की ओर भागने पर आरोपी ने कार से कुचलने की कोशिश की। पुलिस ने उनकी तहरीर पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जमीनों पर अवैध कब्जा करने के लिए कुख्यात है। वहीं, कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो