फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जबरन शादी, मानव तस्करी के आरोप लगा दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद चित्रकूट की एक युवती ने बांदा पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अपनी मां और भाई पर जबरन शादी करवाने तथा एक अजनबी के हाथों बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मानिकपुर निवासी पीड़िता ने बताया कि 20 नवंबर 2025 को उसकी मां और भाई उसे बांदा लेकर आए। इसके बाद वे उसे हरियाणा के एक व्यक्ति के पास ले गए, जहां एक युवक से 1 लाख 38 हजार रुपये लेकर उसकी जबरन शादी करा दी गई।
पीड़िता का कहना है कि उसकी पहले ही शादी हो चुकी है, इसके बावजूद परिवार ने रुपये के लालच में न सिर्फ दोबारा जबरन शादी कराई, बल्कि उसे युवक के साथ भेजने का दबाव भी बनाया।
विज्ञापन

युवती ने आरोप लगाया कि उसकी इच्छा के विरुद्ध यह संपूर्ण घटनाक्रम मानव तस्करी जैसा है और उसे बेचने की नीयत से ही यह षड्यंत्र रचा गया। युवती ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उसने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से रिपोर्ट दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई करने की अपील की है।
विज्ञापन

एसपी पलाश बंसल ने बताया कि पुलिस द्वारा जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें