कूरेभार के बरदहिया तालाब में शव मिलने के बाद इकट्ठा ग्रामीण।
सुल्तानपुर। कूरेभार के गुप्तारगंज बाजार के निकट बरदहिया तालाब में रविवार दोपहर एक युवक (35) का शव उतराता दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने कूरेभार पुलिस को दी। ग्रामीणों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने अभी मौत के कारणों को स्पष्ट नहीं किया है।
कूरेभार थानाध्यक्ष विजयंत मिश्र के मुताबिक गुप्तारगंज बाजार में ग्रामीण बैंक के पीछे बरदहिया तालाब स्थित है। रविवार दोपहर ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी दी। तालाब से शव को बाहर निकाला गया है।
शव काफी पुराना है। चेहरे की स्थिति काफी खराब है। मृतक के शरीर पर काले रंग की जैकेट, टी-शर्ट व जींस-पैंट मिला है। अभी मौत की वजह के बारे में कुछ कहना संभव नहीं है। शव के पास से एक रेडीमेड कपड़े की दुकान का खाली थैला भी मिला है।
पुलिस उसके बारे में भी पता लगा रही है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया व अन्य स्रोतों का सहारा लिया जा रहा है। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।