फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन पर कब्जा कराने में 4 पुलिसकर्मियों समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-न्यायालय के आदेश पर मामला हुआ दर्ज, चार में से तीन उप निरीक्षकों पर दर्ज कराया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में विवादित रास्ते की जमीन पर कब्जा कराने के आरोप में 4 पुलिसकर्मियों समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर यह मामला रबूपुरा कोतवाली में दर्ज किया गया है। आरोपियों में तीन उप निरीक्षक भी शामिल हैं। आरोप है कि न्यायालय में विवाद लंबित होने के बावजूद पुलिस कर्मियों ने एक पक्ष का जबरन कब्जा करा दिया। साथ ही दूसरे पक्ष की एक बुजुर्ग महिला को अवैध रूप से घंटे तक कोतवाली में बैठाए रखा।
विज्ञापन


गांव भाईपुर निवासी पीड़ित महिला ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा कि गांव में रास्ते को लेकर उसके परिवार का पड़ोसी से विवाद चल रहा है। उक्त मामला जेवर न्यायालय में भी विचाराधीन है। आरोप है कि 3 जून को दूसरे पक्ष के मोहन शर्मा अपने परिजनों के साथ विवादित जगह पर गेट लगाने लगे। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने पीड़िता और उसके परिजनों पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि पीड़िता जब मामले की शिकायत करने रबूपुरा कोतवाली पहुंची तो वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें अवैध रूप से हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। उधर रबूपुरा थाने के उप निरीक्षक अश्विनी यादव, टीना मलिक समेत एक अन्य एसआई और सिपाहियों ने गांव जाकर उनके परिवार को डराया धमकाया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने दूसरे पक्ष का रास्ते पर कब्जा कर दिया।
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच आला अधिकारियों की ओर से की जा रही है।
-सुजीत कुमार उपाध्याय, प्रभारी रबूपुरा कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें