फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 12 अक्टूबर को होगा कराटे का महासंग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। शितोरु मार्शल आर्ट कराटे एसोसिएशन की ओर से कराटे का महासंग्राम टूर्नामेंट 12 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में होगा। इस प्रतियोगिता में नॉर्थ इंडिया की कई एसोसिएशन और फेडरेशन के सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट में काता और कुमिते दोनों श्रेणियों में मुकाबले होंगे। आयोजन समिति की कमान अध्यक्ष रवि कुमार, महासचिव अमित कनोजिया, कोषाध्यक्ष कपिल पंवार और टेक्निकल डायरेक्टर भरत प्रजापति के हाथों में है। अध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि यह टूर्नामेंट युवाओं को कराटे की वास्तविक भावना सीखने और राष्ट्रीय स्तर की तैयारी करने का मंच देगा। विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें