फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन सौदे में 43.50 लाख की घोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: जमीन खरीद-फरोख्त के सौदे में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव बिसरख निवासी संदीप और उनके भतीजे पुष्पेंद्र सिंह निवासी गांव खेड़ी भनौता पर 43 लाख 50 हजार रुपये हड़पने, जालसाजी का आरोप लगा है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि करीब दो वर्ष पहले आरोपियों ने पीड़ित को अपनी संयुक्त जमीन में से लगभग 3000 वर्ग गज भूमि बेचने का प्रस्ताव दिया था। पारिवारिक पहचान और विश्वास के आधार पर दोनों पक्षों के बीच 4500 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से सौदा तय हुआ। इसके बाद संदीप ने तीन चरणों में जमीन खरीदी और तीन रजिस्ट्री भी हो चुकीं। इन तीनों बैनामों के लिए संदीप ने चेक, एनईएफटी और आरटीजीएस के माध्यम से लाखों रुपये का भुगतान किया और कब्जा लिया। संदीप का आरोप है कि तीन बैनामों के बाद शेष 1600 वर्ग गज जमीन के बदले में उन्होंने एडवांस के रूप में 43.50 लाख रुपये मनोज और पुष्पेंद्र के खातों में ट्रांसफर किए थे। 5 अगस्त 2025 को जब वह गवाहों के साथ आरोपियों के पास पहुंचे, तो दोनों ने बैनामा करने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर दोनों ने गाली-गलौज की, पिस्टल निकालकर धमकाया और कहा कि न तो पैसे लौटाएंगे और न ही जमीन देंगे। मामले पर अदालत जल्द सुनवाई करेगी। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें