फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसआईआर में लापरवाही बरत रहे 60 बीएलओ व सात सुपवाइजरों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी के आदेश पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा 32 के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरत रहे 60 बीएलओ और सात सुपरवाइजरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अफसरों ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा 32 के तहत विभिन्न थानों में मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि उच्च अफसरों के बार-बार आदेश के बाद भी बीएलओ काम नहीं कर रहे थे।
जिले की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। चार दिसंबर तक सभी मतदाताओं का सत्यापन कर गणना प्रपत्र भरवाना है, लेकिन काफी बीएलओ काम नहीं कर रहे हैं। शुरुआत से ही सभी को नोटिस जारी करने के साथ वेतन रोकने की चेतावनी दी जा रही है। कई पर कार्रवाई भी हो चुकी है, लेकिन उसके बाद भी बीएलओ और सुपरवाइजर लापरवाही बरत रहे हैं। काम नहीं कर रहे है। साथ ही उच्च अफसरों के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी के आदेश पर 60 बीएलओ और सात सुपरवाइजरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दादरी विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने इकोटेक-वन थाने में 32 बीएलओ व एक सुपरवाइजर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं विधानसभा नोएडा की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पुनरीक्षण का कार्य में लापरवाही, उदासीनता के साथ साथ उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अवहेलना पर 11 बीएलओ व छह सुपरवाइजर के खिलाफ दादरी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। वहीं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जेवर ने जेवर कोतवाली में 17 बीएलओ के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें