I- इग्नू ने यूजी, पीजी, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि बढ़ाईI
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIइंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने छात्रों की मांग पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के जनवरी सत्र में आवेदन पत्र भरने की तिथि 10 मार्च तक बढ़ा दी है। इग्नू छात्रों को ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल) माध्यम से स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स में पढ़ाई का मौका दे रहा है। खास बात यह है कि जनवरी सत्र से छात्र पारंपरिक तीन वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम के साथ-साथ चार वर्षीय डिग्री की पढ़ाई भी कर सकते हैं।I
Iइग्नू के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जनवरी 2024 सत्र में छात्रों को घर बैठे और नौकरी के साथ स्नातक, स्नातकोत्तर प्रोग्राम, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में पढ़ाई का मौका मिल रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। ओडीएल प्रोग्राम में पढ़ाई के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ignouadmission.samarth.edu.in और ऑनलाइन मोड के माध्यम से पढ़ाई के लिए उम्मीदवारों को ignouiop.samarth.edu.in पर लॉग इन करना होगा। नए आवेदक को पहले पंजीकरण करना होगा। इसमें आईडी बनने के बाद ही वे ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र में उम्मीदवार को अपनी जानकारी समेत प्रोग्राम चुनने के बारे में दर्शाना होगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए sscignou.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा 011-29572513 और 29572514 पर फोन करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।I
I-I
Iपुराने छात्र को भी अगले सेमेस्टर के लिए पंजीकरण अनिवार्य:I
Iवरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय में विभिन्न डिग्री प्रोग्राम में पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी दोबारा पंजीकरण अनिवार्य है। उदाहरण के तौर पर दूसरे और तीसरे या चौथे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अगले सेमेस्टर में दाखिले के लिए पंजीकरण करना होगा। यदि वे पंजीकरण नहीं करते हैं तो फिर अगले सत्र में दाखिला नहीं होगा। पुराने छात्रों को भी 10 मार्च तक दोबारा पंजीकरण का समय है।I