कन्नौज। उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण की समीक्षा के लिए मंगलवार को डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि खाद वितरण के लिए जिले की सभी समितियों पर टोकन व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कालाबाजारी या अधिक दाम लेने की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराई जाएं।
जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने बताया कि 2025-26 में 1.35 लाख हेक्टेयर में रबी फसल की बोआई होगी। इसमें आलू और गेहूं की फसल प्रमुख है। वहीं, अक्तूबर में 54 हजार हेक्टेयर भूमि पर आलू की खेती होती है। अन्य सब्जी की फसलें भी होती हैं। उन्होंने बताया कि रबी की फसल के लिए यूरिया 12777.9 मीट्रिक टन, डीएपी 6771.20 मीट्रिक टन, एमओपी 3358.42 मीट्रिक टन, एनपीके 11075.30 मीट्रिक टन एवं एसएसपी 11229.66 मीट्रिक टन की उपलब्धता पाई गई।
समीक्षा में पाया गया कि, साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरकों की उपलब्धता है। जिन समितियों पर फास्फेटिक उर्वरकों की उपलब्धता कम है, वहां लगातार उर्वरक भेजी जा रही है। किसान अपनी जोत के आधार पर उर्वरक क्रय करें। बैठक में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, जिला कृषि अधिकारी, अपर जिला सहकारी अधिकारी सहकारिता, जिला प्रबंधक पीसीएफ आदि मौजूद रहे।
यहां पहुंची उर्वरक
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बीपैक्स मित्रसेनपुर, तिखवा, उदैतापुर, आंटी, मौसमपुर मौरारा, महमूदपुर पैठ, कन्नौज कछोहा, बरौली, सीहपुर, फगुहा, नजरापुर, सरायमीरा, जलालाबाद, फत्तेपुर, बदलेपुर्वा, जसपुरापुर, अटारा तिर्वा, हसेरन, नादेमऊ, इंदरगढ़, नौरंगपुर, गुगरापुर, चांदापुर, अकबरपुर, उमर्दा, तिर्वा, रामपुर मझिला, भुन्ना, ठठिया, खामा, बस्ता, हांसापुर, अगौस, औसेर, खैरनगर, जदेपुर्वा, बलनपुर, छिबरामऊ पूर्वी, छिबरामऊ पश्चिमी, सिकंदरपुर, प्रेमपुर, सौरिख, खड़िनी, सकरावा, गुरसहायगंज दक्षिणी, गुरसहायगंज उत्तरी, तालग्राम, मलिकपुर, सहकारी समिति लिमिटेड सिकंदरपुर, सहकारी क्र.वि.स.लि. कन्नौज, गुरसहायगंज, महिला उप सहायक समिति लिमिटेड बिजनापुर, पीसीएफ तेराजाकेट, पीसीएफ मियांगंज और ठठिया में फास्फेटिक, यूरिया और पोटाश भेज दी गई है।
1350 बोरी कृभको की डीएपी भेजी
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि एग्रीजंक्शन अमोलर, एग्रीजंक्शन मलिकपुर, गंगागंज गुरौली, बीपैक्स खामा व बस्ता में 1350 बोरी कृभको की डीएपी भेज दी गई है। वहीं, बीपैक्स सीहपुर, पीसीएफ तेराजाकेट, मियागंज, ठठिया में केपीएल कंपनी की 1400 बोरी एमओपी भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में यूरिया 2,83,925 बोरी, एनपीके 2,21,506 बोरी, सिंगल सुपर फास्फेट 2,24,593 बोरी, डीएपी 1,35,424 बोरी, पोटाश 67,168 बोरी उपलब्ध है।