संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उपायुक्त प्रीति ने कहा कि पराली जलाने की घटना हो तो तुरंत एफआईआर दर्ज करवाई जाए। आग लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों से भी जवाब लिया जाएगा। इसीलिए जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वे उसे पूरी शिद्दत से निभाएं।
हर 50 किसानों के साथ जिस नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है वे किसानों से बात करें। उन्हें पराली जलाने से होने वाले नुकसान बारे जागरूक करें। वे लघु सचिवालय सभागार में कृषि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित पराली प्रबंधन से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं।
इससे पूर्व मुख्य सचिव द्वारा पराली प्रबंधन को लेकर जिलावार अधिकारियों से जानकारी ली। डीसी प्रीति ने कहा कि पराली प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा किसानों को 1200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देने के साथ-साथ खेतों में ही इन सीटू व एक्ससीटू प्रबंधन के लिए मशीनें उपलब्ध करवाई हैं।