फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उधार के पैसे वापस मांगने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सदरपुर निवासी दिवेश चौबे ने पूर्व रूम पार्टनर अर्जुन सिंह से उधार के पैसे मांगने पर मारपीट का आरोप लगाया है। दिवेश की शिकायत पर सेक्टर-39 कोतवाली में अर्जुन सिंह, उसकी बहन सोनी, भाई भीम और रविशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दिवेश के अनुसार, अर्जुन करीब दो महीने तक उसके साथ रहा लेकिन संदिग्ध व्यवहार के कारण उसे कमरे से निकाल दिया गया। अर्जुन पर दो महीने का किराया और कुछ उधार पैसे बकाया थे। पैसे मांगने पर रात करीब 10:15 बजे चारों आरोपियों ने कमरे पर आकर चाबी और लोहे के कड़े से दिवेश पर हमला कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दिवेश को बचाया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें