दादरी (संवाद)। ईश्वर चंद्र इंटर कॉलेज छपरौला में सामाजिक संगठन उम्मीद संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई। संस्था के संस्थापक व संयोजक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने कहा कि स्वच्छ एवं प्रदूषण-मुक्त पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन की नींव है। 15 अगस्त को पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के सदस्यों ने संकल्प लिया कि हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने के लिए लगातार अभियान चलाए जाएंगे। इस मौके पर आभा त्यागी, पवन त्यागी आदि मौजूद रहे।