फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे के सिक्योरिटी गार्ड व कार सवार के बीच मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-यमुना एक्सप्रेसवे के फलैदा कट पर बैरिकेडिंग हटाने को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे की फलैदा कट पर बैरिकेडिंग हटाने जाने को लेकर सिक्योरिटी गार्ड व कार सवारों के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है। मारपीट में दो सिक्योरिटी गार्ड समेत दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि गांव करौली बांगर निवासी पवन भाटी ने शिकायत दी है कि उनका भाई सागर और चचेरा भाई गौरव सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड की नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार की रात को दोनों रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के फलैदा कट पर ड्यूटी कर रहे थे। आरोप है की रात्रि करीब 11:00 बजे कार सवार गांव मुरादगढ़ी निवासी दीपक, केपी व गब्बर हाईवे पर लगी बैरिकेटिंग हटाकर विपरीत दिशा से निकलने का प्रयास करने लगे। ड्यूटी पर तैनात गार्डों ने उन्हें रोका तो तीनों ने उनपर हमला कर दिया, जिससे सागर व गौरव घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, गांव मुरादगढ़ी निवासी हर प्रसाद ने शिकायत दी है कि वह दिनेश के साथ फलैदा कट की यमुना एक्सप्रेस होकर जा रहे थे इसी दौरान सागर व गौरव से उनका मामूली विवाद हो गया था। सागर और गौरव ने उनपर हमला कर घायल कर दिया। हमले में हर प्रसाद और दिनेश दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें