फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीटू का त्रिवार्षिक राज्य सम्मेलन 11 से

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) दिल्ली एनसीआर राज्य कमेटी का 18वां त्रिवार्षिक राज्य सम्मेलन 11 और 12 अक्टूबर को सामुदायिक केंद्र झुंडपुरा, सेक्टर-11 में आयोजित होगा। सम्मेलन का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे से होगा। इसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार को सीटू जिला सचिव मंडल की बैठक सेक्टर-8 स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। जिला महासचिव रामस्वारथ ने बताया, सम्मेलन का उद्घाटन भाषण सीटू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद तपन सेन देंगे, जबकि समापन भाषण राष्ट्रीय सचिव सुदीप दत्ता प्रस्तुत करेंगे। बैठक में जिला सचिव मंडल सदस्य रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, मुकेश कुमार राघव, रामस्वारथ, सुनील पंडित और नरेंद्र पांडे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार राघव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें