फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मां का बना रहा था अश्लील वीडियो, मासूम बेटे ने पकड़ लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 की एक मार्केट में 14 नवंबर की घटना
विज्ञापन

-खाना खाने पहुंचा था परिवार, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 की गैलेरिया मार्केट में एक युवक महिला का अश्लील वीडियो बना रहा था। तभी महिला के बेटे ने उसे देख लिया और अपने पिता को जानकारी दी। उसके बाद पीड़ित ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसका मोबाइल की जांच की। जिसमें वीडियो मिली। उसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी। पीड़ित की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


14 नवंबर को पीड़ित महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ गाजियाबाद से ग्रेनो वेस्ट आई थी। परिवार गौड़ सिटी-2 के गैलेरिया मार्केट के एक स्टॉल पर खाना खा रहा था। तभी पास में खड़ा एक युवक महिला की अश्लील वीडियो बनाने लगा। महिला के 10 साल के बेटे ने आरोपी को वीडियो बनाते हुए देख लिया। बच्चे ने यह जानकारी अपने पिता व मां को दी। इस पर परिवार आरोपी के पास पहुंचा और वीडियो बनाने का विरोध किया। आरोपी ने इंकार किया तो उसका मोबाइल में फोटो गैलरी देखी। तब तक कुछ और लोग भी आसपास एकत्र हो गए। मोबाइल में महिला की अश्लील वीडियो मिली। इसके बाद पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। बिसरख कोतवाली के प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान अविनाश के रूप में हुई है। वह ग्रेनो वेस्ट में ही रहता है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें