फोटो-
शिल्पी भदौरिया, एडीजीसी अपराध
फास्ट ट्रैक कोर्ट (एफटीसी) :
-एफटीसी यानी त्वरित न्यायालय। इसका गठन विशेष प्रकार के मामलों की सुनवाई तेजी से करने के उद्देश्य से किया जाता है।
-लंबित मुकदमों का जल्द निस्तारण करना और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना इसका प्रमुख उद्देश्य है।
-एफटीसी में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत सरकार की ओर से निर्धारित अन्य मामलों की सुनवाई हो सकती है।
-इन अदालतों में मामलों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाती है, ताकि अनावश्यक देरी कम हो और मुकदमों का जल्द फैसला हो सके।
-एफटीसी भी सामान्य अदालतों की तरह कानून और साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुनाती है। इसमें भी आरोपी को अपना पक्ष रखने और निष्पक्ष सुनवाई का पूरा अधिकार होता है।