फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाथ घायल था, हिम्मत नहीं... टीएसआई की बहादुरी से पकड़ा गया स्नेचर

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-37 चौराहे पर तैनात थे टीएसआई, फोन छीन कर भाग रहा था बदमाश
विज्ञापन

- पुलिस कमिश्नर ने उन्हें 51 सौ रुपये का नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-37 पर तैनात एक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर (टीएसआई) ने साहस दिखाते हुए मोबाइल छीन कर भाग रहे एक बदमाश को दौड़ा कर पकड़ लिया। इस दौरान टीएसआई के हाथ में चोट लग गई और एक अंगुली में फ्रैक्चर हो गया। बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी की इस बात को लेकर सराहना हो रही है।

मंगलवार को सेक्टर-37 चौराहे पर टीएसआई रमेश पंवार तैनात थे। इस दौरान एक युवक चलती बस में सवार एक यात्री का मोबाइल छीन लिया और भागने लगा। तभी रमेश पंवार की उस पर नजर पड़ गई। इसके बाद उन्होंने बदमाश का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन रमेश पंवार ने साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए उसे दबोच लिया। आरोपी को पकड़ने के दौरान हुई धक्का-मुक्की में टीएसआई घायल हो गए। उनके हाथ में चोट आई और एक अंगुली में फ्रैक्चर हो गया। बावजूद इसके उन्होंने आरोपी को नहीं छोड़ा और उसे सफलतापूर्वक पकड़कर थाना सेक्टर-39 पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में उपचार के लिए उन्हें अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने यातायात पुलिसकर्मी की तारीफ की है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने टीएसआई की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा है कि ऐसे पुलिसकर्मी पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा हैं। उनके साहसिक कार्य के सम्मान में पुलिस कमिश्नर ने उन्हें 51 सौ रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें