फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नौकरी के बहाने बुलाया, शराब पिलाकर दोस्त को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
यारी बनी दुश्मनी, पार्टी में बुलाकर दोस्त को मारी तीन गोली
विज्ञापन

- तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार
रबूपुरा कोतवाली के रामपुर गांव में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी/रबूपुरा।
कहते हैं कि दोस्ती भरोसे और विश्वास की नींव पर टिकी होती है, लेकिन जब इसी भरोसे की आड़ में कोई दोस्त खून का प्यासा बन जाए तो रिश्तों पर सवाल उठना लाजिमी है। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाली ऐसी ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक को बुलाया गया, पहले उसे शराब पिलाई गई और फिर विवाद के बाद ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दी गईं। वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पीड़ित की पहचान रामपुर बांगर निवासी पवन (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। नामजद आरोपियों की पहचान प्रमोद, गौरव और मेहरचंद के रूप में हुई है। सभी आरोपी गांव मिर्जापुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनमें से मुख्य आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पवन को शनिवार रात करीब 8 बजे पड़ोसी गांव मिर्जापुर निवासी उसके दोस्त प्रमोद, गौरव और मेहरचंद नौकरी लगवाने की बात कहकर गौर यमुना सिटी स्थित अपने कार्यालय पर ले गए थे। नौकरी को लेकर बातचीत होने के बाद चारों ने गांव रामपुर के आसपास जंगल में बैठकर शराब पार्टी की। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी बीच प्रमोद उर्फ डागा ने तमंचा निकालकर पवन पर एक के बाद एक तीन गोलियां चला दीं। इसमें पवन के पैर, हाथ और पेट में गोली लगी। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर आसपास से लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन ने गंभीर हालत में पीड़ित को कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया। खबर लिखे जाने तक हाथ और पैर में लगी गोली निकाल दी गई है, जबकि पेट में धंसी गोली निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पेट में गोली लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले को लेकर एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें