फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईजीआरएस रैंकिंग में नोएडा पुलिस का बेहतर प्रदर्शन, 23 थानों ने हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीआरएस रैंकिंग में नोएडा पुलिस का बहतर प्रदर्शन, 23 थानों ने हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन

नोएडा। मुख्यमंत्री कार्यालय की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर दर्ज जन शिकायतों के निस्तारण में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जुलाई माह में भी बेहतर प्रदर्शन बरकरार रखा है। शासन की ओर से जारी ताजा मूल्यांकन में पुलिस कमिश्नरेट के 27 में से 23 थानों को प्रदेश स्तर पर प्रथम श्रेणी मिली है। हालांकि फेज-3, दनकौर, जारचा और सेक्टर-126 थाने इस बार शीर्ष प्रदर्शन करने वाले थानों की सूची में जगह नहीं बना सके।
विज्ञापन

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले थानों में सेक्टर-20, सेक्टर-24, सेक्टर-39, सेक्टर-49, सेक्टर-58, सेक्टर-63, सेक्टर-113, सेक्टर-142, एक्सप्रेसवे, फेज-1, फेज-2, बिसरख, बादलपुर, सूरजपुर, बीटा-2, नॉलेज पार्क, इकोटेक-1, इकोटेक-3, रबूपुरा, महिला थाना, दादरी और जेवर शामिल हैं। इन थानों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का प्रभावी और संतोषजनक समाधान कर उत्कृष्ट रैंकिंग हासिल की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आईजीआरएस मूल्यांकन केवल शिकायतों के निस्तारण की संख्या पर आधारित नहीं होता, बल्कि शिकायत के गुणवत्तापूर्ण समाधान, समयबद्ध कार्रवाई और शिकायतकर्ता की संतुष्टि जैसे मानकों को भी इसमें शामिल किया जाता है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जिन थानों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है, वहां विशेष समीक्षा कर सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें