फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दोस्त ने साथी के गले पर ब्लेड से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- लिफ्ट के कारोबार में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्फाबाद गांव में शनिवार रात पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि लिफ्ट लगाने का काम करने वाले तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही साथी पर ब्लेड से हमला कर दिया। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित की पत्नी फूलकुमारी ने बताया कि सर्फाबाद निवासी जितेंद्र अपने तीन दोस्तों कल्लू, दीपक और फरमान के साथ लिफ्ट लगाने और मरम्मत का काम करता है। चारों दोस्त शनिवार रात सेक्टर-73 स्थित शनि मंदिर के पास पार्टी करने गए थे। आरोप है कि इस दौरान काम के पैसों के हिसाब-किताब को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। जिसके बाद तीनों दोस्तों ने मिलकर जितेंद्र के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। गले पर ब्लेड लगने से जितेंद्र लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका चल रहा है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें