फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुखार का वार, सीएचसी पर पहुंचे 600 से ज्यादा बीमार

Tue, 07 Oct 2025 01:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्तूबर माह में मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। क्षेत्र में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और मच्छर जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर रोजाना 600 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर बुखार के हैं, जबकि आम दिनों में यहां पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 500 के आसपास रहती है।
विज्ञापन

सोमवार को भी सीएचसी की ओपीडी मरीजों से खचाखच भरी थी। पंजीकरण कक्ष के आगे मरीजों की लंबी कतार लगी थी। कतार में लगे विभिन्न आयु वर्ग के लोग वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, सिर दर्द, बदन दर्द और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। इनमें बच्चों और बुजुर्गाें की संख्या अधिक थी। वर्तमान में दिन के समय गर्मी और रात के समय सर्दी की वजह से लोग इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से संक्रमण जनित रोग तेजी से फैल रहे हैं। उन्होंने लोगों को शुद्ध पानी पीने, बाहर का भोजन कम करने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों की विशेष देखभाल पर जोर दिया, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कमजोर होती है। उन्होंने बताया कि सीएचसी में डॉक्टरों की टीम मरीजों की लगातार जांच कर रही है और सभी आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखते ही तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें, ताकि बीमारी गंभीर रूप न ले सके। स्वयं डॉक्टर बन दवा लेने से परहेज करें।
विज्ञापन

वायरल बुखार के लक्षण
वायरल बुखार के मुख्य लक्षण गले में खराश, खांसी, जुकाम, तेज बुखार, थकान, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों व बदन में दर्द, सिर और गले में दर्द, आंखें लाल होना आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें